सड़क मरम्मत में भ्रष्टाचार का खेल! 65 लाख की योजना में खुले आम अनियमितता

सड़क मरम्मत में भ्रष्टाचार का खेल! 65 लाख की योजना में खुले आम अनियमितता

सौरभ वीपी वर्मा
तहकीकात समाचार

बस्ती -जनपद के  विकास खण्ड सल्टौआ गोपालपुर अंतर्गत पड़रिया दत्तू से सेहमो मार्ग के विशेष मरम्मत कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। करीब 1.8 किलोमीटर लंबी इस सड़क की मरम्मत के लिए 65 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन कार्य की गुणवत्ता और प्रक्रिया पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क मरम्मत के नाम पर जेसीबी मशीन से खुदाई कर सड़क के मूल ढांचे को ही क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आरोप यह भी है कि इस प्रक्रिया के जरिए सड़क में प्रयुक्त बोल्डर, गिट्टी और तारकोल को हटाकर उनके दुरुपयोग या कथित चोरी की योजना बनाई गई।

ग्रामीणों के अनुसार, जहां मरम्मत कार्य से सड़क को बेहतर बनाया जाना चाहिए था, वहीं वर्तमान स्थिति में सड़क और अधिक खराब हो गई है। इससे आवागमन में भी कठिनाइयां बढ़ गई हैं। 

लोगों ने संबंधित विभाग और उपनिदेशक मंडी समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इस मामले में यदि समय रहते जांच नहीं कराई गई, तो सरकारी धन के दुरुपयोग का यह मामला और गहरा सकता है। क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कराई जाए।
और नया पुराने