बस्ती- सम्राट अशोक महान जयंती समारोह का हुआ आयोजन, जनसभा में उमड़ी भीड़

सम्राट अशोक जयंती समारोह का हुआ आयोजन, जनसभा में उमड़ी भीड़

बस्ती। सल्टौआ विकास खण्ड के ग्राम सेखुई में सम्राट अशोक महान जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता  राम बुझारत मौर्य ने की, जबकि संचालन कुलदीप मौर्य ‘जीवन’ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो० अरविंद कुमार मौर्य उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में आर.टी. अर्जक, चन्द्रभूषण मौर्य,  राजेश कुमार मौर्य तथा राम कुबेर मौर्य शामिल रहे।
 राम सुभग मौर्य, राम सेवक,  प्रभाकर वर्मा, राकेश पटेल, प्रमोद वर्मा,  विनोद चौधरी, रामसकल मौर्य, रामनाथ मौर्य एवं  सियाराम पाल सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता, शांति व भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।

आयोजन में अभय नंद मौर्य ,बृजेश मौर्य, अवधेश मौर्य, रामपाल मौर्य, राम विलास मौर्य, शिवदीन मौर्य, नन्दलाल मौर्य, सुभाष मौर्य, विनोद मौर्य, अर्जुन मौर्य, ब्रजेश मौर्य, लक्ष्मण मौर्य एवं अन्य सहयोगियों ने  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

कार्यक्रम के अंत में वैज्ञानिक चिंतक आर.टी. अर्जक द्वारा जादू के कार्यक्रम भी प्रदर्शित किए गए, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। आयोजन में काफी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
और नया पुराने