मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में कम्बल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित किया - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 3 जनवरी 2019

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में कम्बल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित किया

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में कम्बल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित किया


 लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि गरीबों, असहायों, जरूरतमंदों की मदद करना सबसे पुनीत कार्य है। उन्हें समय से आवश्यकतानुरूप साधन मुहैया कराना सबका दायित्व है। जो लोग साधन सम्पन्न है, वे धर्मार्थ कार्य में हिस्सा लें ताकि कोई भी गरीब भूखा न रहे और सभी को अन्न, वस्त्र मिल सके। ठण्डक के मौसम में जरूरतमंदों में ऊनी वस्त्र का वितरण किया जाना चाहिए। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी गरीब भूखा न रहे।
मुख्यमंत्री जी आज जनपद गोरखपुर में महाराणा प्रताप इण्टर काॅलेज परिसर में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीबों में कम्बल वितरण एक उत्कृष्ट कार्य है। हमारे यहां पर्व एवं त्यौहारों को दान और पुण्य के साथ जोड़ा गया है। गरीबों की सहायता सबसे बड़ा धर्म का कार्य है। समाज के लोग जरूरतमंदों को आवश्यकतानुरूप सहायता उपलब्ध कराए, यह समाज की सबसे बड़ी सफलता होगी। ऐसा प्रयास होना चाहिए कि सभी सुखी रहंे, सम्पन्न रहें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के उत्थान हेतु अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। हर विकास खण्ड एवं जिले स्तर पर बड़े पैमाने पर दीन दुखियों, जरूरतमंदों को सुविधा मुहैया कराने हेतु शिविर आयोजित कर लाभान्वित कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार सभी पात्रों को पेंशन योजना से लाभान्वित कर रही है। गरीबों का उत्थान और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि सभी लोग पुण्य कार्य से जुड़े तथा ठण्डक में निराश्रितों को ऊनी वस्त्र वितरित करें। लोक कल्याण के लिए यह बहुत ही आवश्यक है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages