उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 3 जनवरी 2019

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर के कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल में 35 करोड़ 67 लाख 90 हजार रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। शिलान्यास की गयी परियोजनाओं में संग्रामपुर नगर पंचायत का कार्यालय भवन, पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना अन्तर्गत विभिन्न सड़कों एवं गलियों की इंटरलाॅकिंग, पथ प्रकाश व्यवस्था, अंत्येष्टि स्थल आदि के निर्माण कार्य प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 1207 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये। 


इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही उनवल को नगर पंचायत घोषित किया। अब यहां तेजी से विकास कार्यों को कराया जा रहा है। इसके क्रम में आज विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग को देखते हुए उनवल कस्बे में बाईपास बनाने के लिए आदेश दिये गये हैं। शीघ्र ही इस पर कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। बाईपास बन जाने से संग्रामपुरवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि कस्बे के चैराहे का भी सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के जिन लाभार्थियों को प्रमाण वितरित किये गये हंै, जिला प्रशासन और अन्य सम्बन्धित विभाग मिलकर शीघ्रता और गुणवत्तापूर्ण ढंग से उनके आवास तैयार कराएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के रोस्टर के अनुरूप प्रदेश के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करा रही है। 3.5 लाख राशन कार्ड वितरण का कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसमें कार्ड धारक को 35 किलो राशन उपलब्ध कराया जायेगा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। गोरखपुर में एम्स का निर्माण हो जाने से आने वाले समय में यहां उच्च स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। गोरखपुर फर्टिलाइजर कारखाने का निर्माण पूर्ण हो जाने से यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही, धुरियापार में एथेनाॅल प्लाण्ट लगने से हजारों नवजवानों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही पाइपलाइन से गैस सप्लाई भी की जाएगी। इससे लोगों को सस्ती रसोई गैस भी उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र 69 हजार शिक्षकों, 50 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती करेगी। युवा अपनी तैयारी करें, पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण करायी जायेगी। भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages