नगर विकास मंत्री ने मुम्बई में महाराष्ट्र के राज्यपाल तथा - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 3 जनवरी 2019

नगर विकास मंत्री ने मुम्बई में महाराष्ट्र के राज्यपाल तथा

नगर विकास मंत्री ने मुम्बई में महाराष्ट्र के राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री से भेंटकर उन्हें उ0प्र0 के मुख्यमंत्री की ओर से प्रयागराज कुम्भ-2019 हेतु आमंत्रित किया


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुम्बई में महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री चेन्नमनेनी विद्यासागर राव जी तथा मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस जी से भेंटकर उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की ओर से प्रयागराज कुम्भ-2019 में आगमन हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल जी तथा मुख्यमंत्री जी को प्रयागराज कुम्भ-2019 का ‘लोगो’, पर्यटन विभाग की काॅफी टेबल बुक तथा अन्य प्रचार साहित्य भी भेंट किया।
नगर विकास मंत्री ने मुम्बई में एक प्रेसवार्ता को भी सम्बोधित किया। उन्होंने मीडिया के माध्यम से महाराष्ट्र की जनता को प्रयागराज कुम्भ-2019 के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages