शनिवार, 26 जून 2021

बस्ती-सादगी के साथ मनाई गई छत्रपति शाहू जी महाराज की 147 वीं जयंती

केoसीo श्रीवास्तव

बस्ती : सरदार सेना के जिला अध्यक्ष प्रभाकर वर्मा के नेतृत्व में अमरौली शुमाली के रामनगर चौराहे पर छत्रपति शाहूजी महाराज की 147 वीं जयंती सादगी से मनाई गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रभाकर वर्मा ने शाहूजी महाराज के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया ।उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया ।

 उतर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामभरत  कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने आठ सितंबर 1913 को कोल्हापुर संस्थान में सख्ती से अनिवार्य शिक्षा का आदेश जारी किया। 1917 में विधवा कानून बनाने का आदेश, 1920 को बंधुआ मजदूरी की प्रथा बंद करने का आदेश जारी किया। इसके अलावा उन्होंने समाज के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। अनेक कार्यक्रम दलित उत्थान के लिए चलाए। 

इस अवसर पर सौरभ वीपी वर्मा ,जमुना यादव ,अनिल चौधरी , अखिलेन्द्र श्रीवास्तव ,अवधेश चौधरी ,राधेश्याम यादव ,दिनेश चौधरी ,संजय चौधरी ,महंत यादव आदि  मौजूद रहे।


लेबल: