रुधौली (बस्ती)। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में रविवार, 05 अप्रैल 2026 को विधानसभा क्षेत्र 309 रुधौली के अंतर्गत दरियापुर जंगल में महर्षि कश्यप एवं भगवान निषाद राज गुहा जी की जयंती के अवसर पर समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ऋषि मुनियों में श्रेष्ठ महर्षि कश्यप, श्रृंगवेरपुर के राजा निषाद राज गुहा तथा वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए की गई।
कार्यक्रम का संचालन कुलदीप मौर्य ‘जीवन’ ने किया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी अनूप निषाद ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबहाल यादव ‘पप्पू’ ने की।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रुधौली विधानसभा के विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में महर्षि कश्यप और निषाद राज गुहा के योगदानों को स्मरण करते हुए कहा कि इन महान विभूतियों ने समाज को एकता, समर्पण और सेवा का संदेश दिया, जिसे आज के समय में अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने सामाजिक समरसता और पिछड़े वर्गों के उत्थान पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर प्रभाकर वर्मा, रामचंद्र यादव, जगराम यादव, साजन निषाद, रमेश निषाद, बाबूलाल निषाद, राम करन मौर्य, दीपक निषाद, गोविंद निषाद, हरिलाल भारद्वाज, अशोक भारद्वाज, राजू भारद्वाज, दिनेश निषाद, पातीराम चौधरी, सुग्रीव निषाद, श्याम लाल निषाद, अजय सिंह, अरविंद यादव, छोटे लाल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में समानता, शिक्षा और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।