बस्ती- मंडल अध्यक्ष ने कहा पप्पू सिंह संगठन के निर्देशों पर बने रहेंगे प्रधान संघ के अध्यक्ष - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 12 सितंबर 2023

बस्ती- मंडल अध्यक्ष ने कहा पप्पू सिंह संगठन के निर्देशों पर बने रहेंगे प्रधान संघ के अध्यक्ष

बस्ती- प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश चौधरी ने कहा विजय चन्द सिंह उर्फ पप्पू सिंह बने रहेंगे सल्टौआ प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष

सल्टौआ में प्रधानों की बैठक में चन्द्र शेखर चौधरी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने के बाद आया उनका बयान 

पत्र जारी कर बताया मण्डल अध्यक्ष ने निरस्त किया अवैध चयन

बस्ती । अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बस्ती मण्डल अध्यक्ष वेद प्रकाश चौधरी ने एक पत्र जारी कर कहा कि बस्ती के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह से वार्ता और संस्तुति के बाद सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड में कुछ ग्राम प्रधानों द्वारा बिना संगठन को विश्वास में लिये मधुबाला पत्नी चन्द्रशेखर चौधरी को ब्लाक अध्यक्ष बनाये जाने के निर्णय को निरस्त कर दिया है।
मण्डल अध्यक्ष वेद प्रकाश चौधरी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि  सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड में विजय चन्द सिंह उर्फ पप्पू सिंह निर्वाचित घोषित किये गये थे, यदि कुछ ग्राम प्रधानों को उनके चयन पर आपत्ति थी तो संगठन के फोरम पर उसे उठा सकते थे। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी दी गई कि बिना संगठन को विश्वास में लिये एक रेस्टोरेन्ट में कुछ प्रधानों ने मधुबाला पत्नी चन्द्रशेखर चौधरी को ब्लाक अध्यक्ष घोषित कर दिया जो यह पूरी तरह से अवैध है। वेद प्रकाश चौधरी ने कहा कि विजय चन्द सिंह उर्फ पप्पू सिंह पूर्व की भांति सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड के ब्लाक अध्यक्ष आगामी निर्णय तक बनें रहेंगे। यदि आवश्यकता पड़ी तो नये सिरे से निर्वाचन संगठन के नियमानुसार करवाकर अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages