यूपी-ग्राम प्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ,पहले पैर छू कर लिया आशीर्वाद - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 28 मई 2023

यूपी-ग्राम प्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ,पहले पैर छू कर लिया आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda) में ग्राम प्रधान (Gram Pradhan Killed) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। गोली लगने के बाद ग्राम प्रधान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हत्या से पहले आरोपी ग्राम प्रधान के बगल में बैठा। उनके पैर छूए और गोली मारकर फरार हो गया। प्रधान की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने पोस्टमॉर्टम रोक जमकर हंगामा किया। बाद में भारी पुलिस फोर्स के साथ मैजिस्ट्रेट ने उन्हें समझाया-बुझाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त असलहा भी बरामद कर लिया गया है। यह मामला गुरुवार की है।
पैर छुआ, फिर मार दी गोली

गोंडा के तरबगंज इलाके के परियावां गांव के प्रधान भूपेश मणि शुक्ल की एक व्यक्ति के साथ जमीन विवाद को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद चौराहे पर ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। हत्यारे ने उन्हें मारने से पहले उनके पैर भी छुए थे। गोली लगने के बाद घायल ग्राम प्रधान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने इसके बाद शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हालांकि, ग्रामीणों ने प्रधान का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया और जमकर हंगामा किया। सूचना मिली को पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मजिस्ट्रेट ने भी वहां पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की। इसके बाद मामला शांत हुआ और प्रधान का पोस्टमॉर्टम हो सका ।दिनदहाड़े ग्राम प्रधान की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages