जोश और जज्बे के साथ 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने में जुटे ,प्रमुख , प्रधान और सचिव - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 10 अगस्त 2022

जोश और जज्बे के साथ 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने में जुटे ,प्रमुख , प्रधान और सचिव

बस्ती: आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। आज जनपद के रामनगर विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया ताकि आजादी के अमृत महोत्सव  के जश्न में आम नागरिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देशभर में चल रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए ब्लॉक प्रमुख के साथ रामनगर विकास खंड के सचिव एवं प्रधान बड़ा योगदान दे रहे हैं। देश भक्ति और जन सेवा के लक्ष्य के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना लोगों में जगाने के लिए दुबौली चौराहे से रामनगर ब्लॉक मुख्यालय तक तिरंगा बाइक यात्रा निकालकर अभियान को सफक बनाने का आह्वान किया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार , श्री प्रकाश वर्मा ,अनूप शुक्ला ,अमरनाथ गौतम ,विजय चौधरी , राजन चौधरी , प्रधान संघ अध्यक्ष मंटू दुवे , सत्य प्रकाश चौधरी , दीपचंद्र यादव ,तीर्थ प्रसाद ,पप्पू यादव , अर्जुन कुमार वरुण , नंद किशोर ,अभिनव सिंह , आफताब आलम ,रिंकू ,जयराम चौधरी , दिनेश मौर्या , राममूरत , तबारक ,मनोज यादव ,सुभाष , संजय , नशीरुद्दीन ,शिवकुमार ,प्रकाश , राजेश , राजकुमार , अनिल कुमार समेत प्रधान ,सचिव एवं सफाईकर्मी मौजूद थे ।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages