मौसम ने बदला करवट 15 जून को यूपी में पहुंच सकता है मानसून ,फिलहाल अभी गर्मी से राहत नही - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 12 जून 2022

मौसम ने बदला करवट 15 जून को यूपी में पहुंच सकता है मानसून ,फिलहाल अभी गर्मी से राहत नही

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। कलिम्पोंग और दार्जिलिंग जैसे सिक्किम और पश्चिम बंगाल के पूर्वोत्तर और उप-हिमालयी क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है।

वही लखनऊ में अभी फिलहाल गर्मी से राहत नहीं है। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। वहीं 14 जून के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे वहीं बारिश की संभावना भी जताई गई है। मध्यप्रदेश के भोपाल सहित अन्य जिलों में आज rain alert देखने को मिल सकता है। दरअसल मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान 26 डिग्री व अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। कई क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में 14 जून के बाद बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। गोवा में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री व अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। असम अरुणाचल प्रदेश मेघालय मणिपुर नागालैंड कर्नाटक केरल तमिलनाडु आदि में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages