गुरुवार, 13 जनवरी 2022

रुधौली विधानसभा से बसंत चौधरी बनाये गए कांग्रेस प्रत्याशी

बस्ती - जनपद के रुधौली विधानसभा से कांग्रेस ने बसंत चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया है । 309 विधानसभा रुधौली से बसंत चौधरी 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी होंगे । इसके पहले 2009 में बसंत चौधरी कांग्रेस से  लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं। 

बता दें कि कांग्रेस ने 403 विधानसभा सीटों वाली उत्तर प्रदेश के लिए 125 उम्मीदवारों की घोषणा आज की है।

लेबल: