UP-सत्तापक्ष अपने अहंकारी रवैये से किसानों और मजदूरों के साथ कर रही अन्याय- ऐश्वर्य राज सिंह - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 4 अक्तूबर 2021

UP-सत्तापक्ष अपने अहंकारी रवैये से किसानों और मजदूरों के साथ कर रही अन्याय- ऐश्वर्य राज सिंह

UP lakhimpur khiri news उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई किसानों की निर्मम हत्याओं के उपरांत उनके परिवारों में संवेदना व्यक्त करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल बस्ती एवं संत कबीरनगर इकाई के कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए। इस प्रतिनिधि मंडल में प्रवक्ता ऐश्वर्य राज सिंह एवं किसान प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सेन्थवार मुख्य रूप से थे। 
इस प्रतिनिधि मंडल को सीतापुर स्थित चहलारी घाट पर वहां उपस्थित उप जिलाधकारी एवं सीओ ने रोककर सभी को हिरासत में ले लिया।

प्रशासन द्वारा घटना स्थल पर जाने वाले नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि सत्तापक्ष अपने अहंकारी रवैये से किसानों और मजदूरों के साथ हर स्तर पर अन्याय कर रही है इसपर सरकार की कड़ी निंदा करते हैं।

प्रतिनिधि मंड़ल में प्रदेश महासचिव युवा रालोद अजय सिंह, जिलाध्यक्ष संतकबीर नगर विपिन सिंह, वीरेंद्र सिंह, बब्बू खान, अतुल सिंह, रहमान, बबलू चौधरी, राकेश यादव, रवि तिवारी, अशफ़ाक़ खान, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।

ज्ञात हो राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी भी आज लखीमपुर खीरी पहुंचने वाले हैं, तथा वो अपनी किसान बिरादरी के पास पहुंचने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages