बस्ती- जनपद के चारों तहसीलों पर कल होगा सम्पूर्ण समाधान का आयोजन,रुधौली में रहेंगे डीएम
बस्ती – जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तहसील समाधान दिवस रूधौली में 15 दिसम्बर को प्रातः 10.00 बजे से होगा। उक्त जानकारी एसडीएम रूधौली नीरज प्रसाद पटेल ने दी है। इसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
इसी प्रकार तहसील भानपुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील हर्रैया में अपर जिलाधिकारी एवं तहसील बस्ती सदर में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन होगा तथा लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।
लेबल: उत्तर प्रदेश
<< मुख्यपृष्ठ