रविवार, 26 जुलाई 2020

बस्ती- छत्रपति शाहू जी महाराज की 146वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

के०सी०श्रीवास्तव

छत्रपति शाहूजी महाराज की 146वीं जयंती रविवार को मनाई गई। सरदार सेना ने लघु माध्यमिक विद्यालय अमरौली शुमाली में कार्यक्रम का आयोजन कर छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें आरक्षण का जनक बताया।

मुख्य अतिथि सरदार सेना के प्रदेश महासचिव चौधरी बृजेश पटेल ने छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज को आरक्षण का जनक बताया। कहा कि दलितों, पिछड़ों एवं गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए छत्रपति शाहूजी महाराज ने आरक्षण की व्यवस्था की थी।

उनकी मंशा थी कि लोगों को रोटी, कपड़ा, मकान और सम्मान मिलना चाहिए। जिलाध्यक्ष प्रभाकर पटेल ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज दलितों व पिछड़ों के मसीहा थे। उन्होंने आरक्षण की व्यवस्था लागू कर समाज को सम्मान के साथ जीने की राह दिखाई थी प्रभाकर पटेल और अवधेश कुमार मौर्य ने भी शाहू जी महाराज की जयंती पर अपना विचार रखा।


इस मौके पर रिंकू चौधरी, संजय चौधरी ,धीरज ,रामचन्द्र यादव ,जमुना यादव ,प्रेमचन्द्र ,संजय , लवकुश पटेल,दिनेश वर्मा, चन्द्रभान रमेश वर्मा समेत और लोग मौजूद रहे।

लेबल: