इथियोपिया के प्रधानमंत्री को "शांति का" नोबेल पुरस्कार - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 11 अक्तूबर 2019

इथियोपिया के प्रधानमंत्री को "शांति का" नोबेल पुरस्कार

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है. इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को नोबेल शांति पुरस्कार मिला है. यह पुरस्कार उनके देश के चिर शत्रु इरिट्रिया के साथ संघर्ष को सुलझाने के लिए दिया गया है. नोबेल कमेटी ने इसकी जानकारी दी है. नोबेल पुरस्कार जूरी ने बताया अबी को ‘‘शांति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के प्रयासों के लिए और विशेष रूप से पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को सुलझाने के निर्णायक पहल के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.'' 


वर्ष 2018 के लिए पोलिश लेखिका ओल्गा टोकार्कज़ुक को साहित्य के नोबेल पुरस्कार  से सम्मानित किया गया. वर्ष 2019 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार ऑस्ट्रियाई लेखक पीटर हैंडके  को दिया गया. स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल फाउंडेशन ने नोबेल पुरस्कार  विजेताओं की घोषणा की. बुधवार, 9 अक्‍टूबर को कैमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार  की घोषणा की गई थी, और वह लिथियम-आयन बैटरी का विकास करने के लिए अमेरिका के जॉन बी. गुडइनफ  इंग्लैंड के एम. स्टैनली विटिंघम तथा जापान के अकीरा योशिनो  को संयुक्त रूप से दिया गया था. 

 भौतिकी  का नोबेल पुरस्कार कनाडाई-अमेरिकी एस्ट्रो-फिज़िसिस्ट जेम्स पीबल्स , स्विस एस्ट्रो-फिज़िसिस्ट मिशेल जी.ई. मेयर और स्विस एस्ट्रोनोमर डिडिएर क्वेलोज को प्रदान किया गया था. जेम्स पीबल्स को 'भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान में सैद्धांतिक खोजों के लिए', मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज़ को 'एक सौर-प्रकार के तारे की परिक्रमा करने वाले एक्सोप्लेनेट की खोज के लिए' संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार दिया गया था. पुरस्कार की आधी राशि जेम्स पीबल्स को दिए जाने की घोषणा की गई, जबकि शेष राशि को अन्य दोनों विज्ञानियों में बराबर-बराबर बांटा गया. 

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages