बाबा साहब के विचार आज भी मार्गदर्शक — बसंत चौधरी
तहकीकात समाचार
बस्ती। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बस्ती एवं श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल के चेयरमैन बसंत चौधरी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर कहा कि बाबा साहब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जो समाज को समानता, न्याय और शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपने जीवन में अनेक संघर्षों का सामना करते हुए देश को एक मजबूत संविधान दिया, जो आज भी लोकतंत्र की नींव को सुदृढ़ बनाए हुए है। उनका मानना था कि शिक्षा ही वह सबसे बड़ा हथियार है, जिससे समाज में व्याप्त असमानता और भेदभाव को समाप्त किया जा सकता है।
बसंत चौधरी ने कहा कि आज के समय में भी बाबा साहब के विचार उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे। समाज में समान अवसर, सामाजिक न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलना बेहद आवश्यक है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बाबा साहब के आदर्शों को अपनाएं और शिक्षा के माध्यम से अपने तथा समाज के विकास में योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हम सच्चे अर्थों में बाबा साहब को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, तो उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारना होगा।
बसंत चौधरी ने कहा कि समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं और यही बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित