बस्ती : मिशन एकेडमी स्कूल हंडिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
तहकीकात समाचार
बस्ती जनपद के हंडिया स्थित मिशन एकेडमी स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स का अवलोकन समिति द्वारा किया गया और उनके नवाचार की सराहना की गई।
प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार ‘टेस्ला प्रोजेक्ट’ को मिला। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य बिना तार के विद्युत आपूर्ति की अवधारणा को प्रस्तुत करना था। इसे कक्षा 11 के विद्यार्थियों मो. इरफान शेख, रियान खान, प्रिंस साहू, अमन कुमार और प्रेम कुमार ने तैयार किया।
द्वितीय पुरस्कार ‘वायु प्रदूषण (एयर पॉल्यूशन)’ प्रोजेक्ट को प्रदान किया गया। इस प्रोजेक्ट में वायु प्रदूषण को रोकने के उपायों को दर्शाया गया था। इसे कक्षा 8 की छात्राओं नेहा, अराधना, खुशी, अर्चना आदि ने मिलकर प्रस्तुत किया, जिसे काफी सराहना मिली।
वहीं तृतीय पुरस्कार ‘वाटर प्यूरीफायर सिस्टम’ को दिया गया। इस मॉडल में जल को शुद्ध करने की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया गया। इसे कक्षा 9 की छात्राओं दुर्गा तलव, प्रिया, मनीषा, साक्षी और रूपाली ने तैयार किया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व उधान विशेषज्ञ राम विनोद मौर्य ने किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्री लालचन्द्र तथा शिक्षकगणों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नवाचार के लिए प्रेरित किया गया।