बस्ती का गौरव: श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल को मिला बेस्ट हॉस्पिटल अवॉर्ड

बस्ती-जिले का नाम रोशन करते हुए श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल को प्रदेश स्तर पर बेस्ट हॉस्पिटल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा प्रदान किया गया।
अवॉर्ड को हॉस्पिटल परिवार की ओर से पंकज चौधरी ने प्राप्त किया। उन्होंने इसे जनता और शुभचिंतकों के आशीर्वाद की ताक़त बताया और कहा कि यह उपलब्धि श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल की सेवाओं पर जनता के विश्वास का परिणाम है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और निजी संस्थानों की यह उपलब्धि प्रदेश के लिए प्रेरणा है।

बस्तीवासियों के लिए यह सम्मान गर्व का क्षण है क्योंकि अब जिले का यह हॉस्पिटल प्रदेश स्तर पर अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पहचाना जा रहा है।
और नया पुराने