दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज बस्ती में जनसभा को करेंगे संबोधित - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज बस्ती में जनसभा को करेंगे संबोधित

बस्ती, कार्यालय। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को 2.00 बजे रुधौली पहुंच रहे हैं। वे यहां बुद्धि बाजार में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। यहां प्रदेशभर के कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे और कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद ने दी। 310 बस्ती सदर विधानसभा सीट से विरोधियों को कड़ी टक्कर दे रहे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह ने कहा आसपास की करीब 10 विधानसभा सीटों पर अरविन्द केजरीवाल के आने का असर पड़ सकता है। जनता ने भरोसा किया तो दुनिया भर में लोकप्रिय हो चुका दिल्ली मॉडल अब उत्तर प्रदेश में भी लागू होगा।

5 हजार रूपये माहवार बेरोजगारी भत्ता, मुफ्त तीर्थयात्रा, 300 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं को 1 हजार मासिक पेंशन, मॉडल स्कूल और अस्पताल की घोषणा कर चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रही है। उन्होने अपील किया कि इस चुनाव में जनता इमानदार और कर्मठ प्रत्याशियों को अपना कीमती वोट दे जो जनता की आवाज बन सके।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages