नाबालिग से रेप के आरोपी को लड़की के पिता ने कचहरी गेट पर गोली मारकर की हत्या - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 22 जनवरी 2022

नाबालिग से रेप के आरोपी को लड़की के पिता ने कचहरी गेट पर गोली मारकर की हत्या

गोरखपुर में शुक्रवार की दोपहर दीवानी कचहरी गेट पर नाबालिग से रेप के एक आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मारे गए व्यक्ति का नाम दिलशाद हुसैन बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वह बिहार का रहने वाला था। बताया जा रहा है पीडि़त लड़की के पिता ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिलशाद हुसैन कचहरी में एक वकील से मिलने आया था। इसी दौरान कचहरी के मेन गेट पर उसे गोली मार दी गई। आरोप है कि इस दौरान मौके पर कुछ पुलिसकर्मी मौजूद थे, जो गोली चलते ही भाग खड़े हुए हत्या के बाद एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि वह पीडि़ता का पिता है। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस की वकीलों से बहस भी हुई। लोग घटना के वक्त मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के भाग खड़े होने का आरोप लगा रहे थे, जबकि वकील कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का सवाल उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मारा गया शख्स दिलशाद हुसैन (30) नाबालिग से रेप के मामले में जमानत पर बाहर था। शुक्रवार को उसके केस की पहली तारीख थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़की के पिता ने उसे देखते ही गोली चला दी, लेकिन पहली गोली मिस कर गई तो दिलशाद भागने लगा। इसके बाद लड़की के पिता ने उसे दौड़ाकर पीछे से गोली मार दी । बताया जा रहा है कि इसी दौरान साइकिल स्टैंड पर मौजूद एक युवक ने हत्यारोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।


Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages