बर्ड फ्लू की चपेट में उत्तर प्रदेश, कानपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू वायरस मिलने के बाद सील - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 10 जनवरी 2021

बर्ड फ्लू की चपेट में उत्तर प्रदेश, कानपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू वायरस मिलने के बाद सील

देश में  बड़े पैमाने पर बर्ड फ्लू फैलने की सूचना आ रही है इसी बीच उत्तर प्रदेश शनिवार को इस बीमारी के प्रकोप की पुष्टि करने वाला सातवां राज्य बन गया। 

दरअसल, कानपुर चिड़ियाघर को बर्ड फ्लू वायरस मिलने के बाद सील कर दिया गया है। चार पक्षियों की मौत की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। कानपुर कमिश्नर राजशेखर के आदेश पर चिड़ियाघर के आस-पास के इलाके को रेड जोन घोषित किया गया है। प्रशासन के साथ इलाके के निवासी भी अलर्ट हो गए हैं।


दोनों पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा के एवियन इन्फ्लूएंजा से पीड़ित होने के कारण, दिल्ली पहले से ही वीक जोन में है। लगातार कई दिनों तक दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर मरने वाले कौवों की संख्या में वृद्धि हुई है।

बर्ड फ्लू के अधिकांश स्ट्रेन मनुष्यों को प्रभावित नहीं करते हैं। हालांकि, बीमारी संक्रमित के पक्षी मल, नाक, मुंह के जरिए फैल सकती है। केंद्र ने सभी राज्यों को सतर्क रहने और मनुष्यों तक बीमारी की पहुंच की संभावना से बचने के लिए कहा है। कहा जा रहा है कि एक बार पूरी तरह से पकने के बाद मुर्गी या पोल्ट्री डिश खाना भी सुरक्षित है।


Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages