बस्ती के चंद्रप्रकाश को चित्रकला में मिला राष्ट्रीय श्रेष्ठ कलाकार सम्मान - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 5 दिसंबर 2019

बस्ती के चंद्रप्रकाश को चित्रकला में मिला राष्ट्रीय श्रेष्ठ कलाकार सम्मान

कृष्णचन्द्र श्रीवास्तव-

जिले के होनहार कलाकार चन्द्र प्रकाश चौधरी को डॉ० राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या व सागर कला भवन अयोध्या  द्वारा अयोजित एक दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी मे कला गुरु, प्रबुद्ध लेखक डॉ श्यामबिहारी अग्रवाल व सुप्रसिद्ध चित्रकार ख़लीक अहमद खां  द्वारा राष्ट्रीय श्रेष्ठ कलाकार सम्मान दिया गया । यह सम्मान इन्हें 3 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में दिया गया है।

बैदोलिया अजायब गांव के किसान राम दुलारे चौधरी के बेटे चंद्र प्रकाश चौधरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेवा में अनुदेशक हैं। बचपन से चित्रकला के प्रेमी को पिता के हाथों बनाई मिट्टी की मूर्तियों से कला क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

 गांव के प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने के बाद इंटर की शिक्षा गनेशपुर इंटर कॉलेज से पास की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने साकेत पीजी कॉलेज अयोध्या को चुना। उन्होंने राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ, प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ से चित्रकला का अध्ययन एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्ष-2011 में चंद्रप्रकाश ने पहली बार एकल चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

 चंद्रप्रकाश ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, मनवर महोत्सव आदि कार्यक्रमों में चित्रकला का प्रदर्शन कर कई कीर्तिमान स्थापित किए। वर्ष-2012 में राज्यस्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन अंबेडकरनगर जिले के देव इंद्रावती पीजी कॉलेज कटहरी में किया गया।जहां इन्हें ‘फस्ट एंड लास्ट’ नामक चित्रकृती के लिए सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय चित्रकार किशन सोनी ने सम्मानित किया। वर्ष-2014 में इसी कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर पर चित्रकला प्रदर्शनी के आयोजन में चंद्र प्रकाश को बेहतर कलाकृति के लिए प्रोफेसर चित्रलेखा सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कला के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी चंद्र प्रकाश ने चित्रकला, वाद-विवाद, आशु भाषण, क्राफ्ट कला, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। चंद्रप्रकाश कहते हैं कि उन्होंने पहली बार विख्यात गायक मोहम्मद रफी का चित्र बनाया था। अब तक भारत के सभी प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, भारतरत्न सम्मानितों के अलावा कई महा पुरुषों के चित्रकारी का प्रदर्शन किए हैैं

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages