सुस्ती के दौर से गुजर रहा सुजुकी, ह्युंडई, महिंद्रा, होंडा और टाटा मोटर्स ,बिक्री में 58 फीसदी तक गिरावट - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 2 सितंबर 2019

सुस्ती के दौर से गुजर रहा सुजुकी, ह्युंडई, महिंद्रा, होंडा और टाटा मोटर्स ,बिक्री में 58 फीसदी तक गिरावट

देश की बड़ी कार निर्माता कंपनियों की वाहन बिक्री में अगस्त में भी दो अंकों की तेज गिरावट देखने को मिली है। इनमें मारुति सुजुकी, ह्युंडई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और होंडा जैसी कंपनियां शामिल हैं। यह बताता है की देश का ऑटो सेक्टर अपने इतिहास की सबसे बुरी सुस्ती के दौर से गुजर रहा है। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की अगस्त बिक्री 32.7% घटी है। कंपनी ने कुल 1.06 लाख वाहन बेचे हैं। इसी तरह टाटा मोटर्स की बिक्री में 57.8% की गिरावट देखने को मिली है। होंडा कार्स इंडिया और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बिक्री क्रमश: 51.2%, 20.8% घटी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 9.5% घटी है।

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की यात्री वाहनों के सेगमेंट में यूटिलिटी व्हीकल (यूवी) की बिक्री अगस्त में 3.1% बढ़ी है। लेकिन सस्ती कारों की बिक्री में 71.8% गिरावट देखने को मिली है। कंपनी ने यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में जिप्सी, अर्टिगा, एक्सएल6, विटारा ब्रेज़ा और एस-क्रॉस जैसी कुल 18,522 गाड़ियां बेची। पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 17,971 रहा था। जहां तक सस्ती कारों की बिक्री की बात है तो यह बुरी तरह प्रभावित चल रही है। कंपनी अगस्त में अल्टो और ओल्ड वैगनआर मॉडल की 10,123 गाड़ियां ही बेच पाई।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages