आरटीआई की जरूरत नही-एक क्लिक में पाएं अपने ग्राम पंचायत में खर्च हुए धन का ब्यौरा - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 10 जुलाई 2019

आरटीआई की जरूरत नही-एक क्लिक में पाएं अपने ग्राम पंचायत में खर्च हुए धन का ब्यौरा

विश्वपति वर्मा_

कई बार देखने को मिला है कि लोग अपने ग्राम पंचायत में आय व्यय की जानकारी के लिए इधर उधर भटकते रहते हैं लेकिन फिर भी उन्हें सही जानकारी नही मिल पाती है .तो आइए हम आपको तहकीकात समाचार (tahkikatsamachar) के माध्यम से बताते हैं कि बहुत ही आसान तरीके से कि अपने ग्राम पंचायत का हिसाब किताब आप कैसे पा सकते हैं।

ई पंचायत प्रोग्रेस रिपोर्ट से मिलेगा आपको जानकारी

ग्राम पंचायत में आय व्यय की जानकारी लेने के लिए आप सबसे पहले गूगल पर ई पंचायत सर्च करना है, आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक से भी आप वँहा पंहुच सकते हैं👇

https://reportingonline.gov.in/workWiseProcess.htm

ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पंचायती राज विभाग का पोर्टल खुलेगा जो इस तरहं से होगा

यह पेज खुलने के बाद सबसे पहले आपको उस वर्ष का चयन करना है जिस वर्ष का आय व्यय आप चाहते हैं, उसके बाद आपको अपने राज्य का नाम भरना होगा

फिर आपको लोकल बॉडी के कॉलम पर टिक करना है

अब आपको उस इकाई का चयन करना है जिसकी जानकारी आप चाहते हैं ,उदाहरण स्वरूप ग्राम पंचायत के लिए gram panchayat भरना होगा

अब आपको अपने जिले का नाम भरना होगा

उसके बाद आपको अपने ब्लॉक।का नाम।भरना होगा

नीचे की पट्टी एक्टिविटी नेम  का कालम आप छोड़ दीजिए।

उसके बाद ब्लैक पट्टी पर लिखा कैप्चा नीचे के खाली स्थान पर भरिये ।

Get Report पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके ग्राम पंचायत की पूरी जानकारी खुल जायेगी।

यदि आपके ग्राम पंचायत के कालम में आय व्यय की जानकारी दर्ज नही है तो आप इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर सकते हैं जिससे तत्काल प्रभाव से सम्बंधित ग्राम सचिव का वेतन तब तक रोक दिया जाता है जब तक सम्पूर्ण जानकारी अपडेट न करवा दी जाए।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages