आम आदमी पार्टी ने बस्ती में गठबंधन के प्रत्याशी को दिया समर्थन - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 5 मई 2019

आम आदमी पार्टी ने बस्ती में गठबंधन के प्रत्याशी को दिया समर्थन

 आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  इंजीनियर  काजी इमरान लतीफ , प्रदेश प्रवक्ता  नीलम यादव  एवं  जिला अध्यक्ष कुलदीप जायसवाल  के  नेतृत्व में  भारी संख्या में  कार्यकर्ताओ ने   सपा बसपा एवं आरएलडी से  गठबंधन के उम्मीदवार राम प्रसाद चौधरी  के आवास पर संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में समर्थन पत्र देकर समर्थन देने का ऐलान किया है।


  इंजीनियर काजी इमरान लतीफ ने कहा कि भाजपा की सरकार समता और स्वतंत्रता नाम की कोई चीज नहीं रह गई है  ।हर तरफ  भय- भूख , भ्रष्टाचार से एक बड़ी आबादी परेशान है। वहीं भाजपा ने लोगों से  झूठ बोलकर  गुमराह कर गद्दी हासिल की है लेकिन वादे पूरा करने के बजाय नए- नए जुमले रोज जारी कर रहे हैं भाजपा के पूर्व में जारी घोषणा पत्र से कोई वादे नहीं पूरा किए गए हैं ऐसे में भाजपा को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है ।

 प्रदेश प्रवक्ता नीलम यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं आए दिन देश प्रदेश में हत्या ,लूट बलात्कार की घटनाएं आम बात हो गई हैं जबकि केंद्र सरकार का नारा था '' बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार अबकी बार मोदी सरकार '' कहीं ना कहीं सरकार अपने वादे पर महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर खरी नहीं उतरी है इसलिए यह सरकार महिला विरोधी सरकार है और इसे दुबारा जिता कर हम महिलाएं ऐसी गलती नहीं होने देंगे।
 इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कुलदीप जायसवाल ने कहा  कि भारतीय जनता पार्टी की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आम आदमी पार्टी बस्ती पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता तन मन धन से सहयोग करेंगे और राम प्रसाद चौधरी   विजयी बनाएंगे ।आप के समर्थन के बाद  61 लोकसभा के  प्रत्याशी  राम प्रसाद चौधरी ने सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


 इस अवसर पर  आशीष पाण्डेय ,राम स्वार्थ यादव ,अरूण प्रकाश ,अकील अहमद ,पुरुषोत्तम चौधरी, शैलेंद्र गुप्ता, कौसर इंद्रीसी , राम सुमेर ठाकुर ,अशोक चौधरी, पप्पू मिश्रा, सतनारायण चौधरी ,मोइनुद्दीन ,इसहाक खॉ, गोर्रे, राजकुमार चौहान, विवेक गुप्ता ,रमेश चौधरी ,अनिल कुमार, मुस्तफा, राम सिंह यादव ,मोहम्मद याकूब, रामअधार चौधरी ,बमबोले ,आदि सपा बसपा के लोग भी उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages