राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों का हड़ताल जारी - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 22 जनवरी 2019

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों का हड़ताल जारी


विश्वपति वर्मा_

चार सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन  के संविदा कर्मचारियों का आज दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहा ।संविदा कर्मचारियों ने आज  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ में सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को न माने जाने तक विरोध प्रदर्शन को जारी रखने का ऐलान किया।  

 मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों  द्वारा जारी इस हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा कार्य प्रभावित हो रहा है।

ये हैं मांगे 

सामान्य कार्य का सामान्य वेतन के साथ वेतन में व्याप्त विसंगतियों को दूर किया जाए ,जिसमे सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी किए गए  निर्देश को लागू किया जाए।आउटसोर्सिंग पर रोकथाम लगाया जाए ।जनपद में तैनात संविदा कर्मचारियों को राज्य स्वास्थ्य समिति के माध्यम से समायोजित कर उन्हें कर्मचारी का दर्जा प्रदन करते हुए ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया जाए।
रिक्त पदों का चयन करते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में  संविदा कर्मियों का स्थायी समायोजन किया जाए जिससे विभागीय कार्यों एवं आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके ।
इसके अलावां मांग पत्र में कहा गया कि " आशा "राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं जिसको ध्यान में देते हुए आशा को न्यूनतम दस हजार रुपये का मानदेय सुनिश्चित किया जाए।

हड़ताल में डॉo अजय कुमार, सर्वजीत चौरसिया, मनोज कुमार, राजेश चौहान, शशिप्रभा ,अर्चना, विजय कुमार चौधरी, डॉ oप्रदीप शुक्ला,डॉo दीपिका सचान, डॉ o विकास गौड़, डॉo अनीता गौड़,डॉ o पूनम दूवे, संतोष कुमार, सुनीता, सरिता, सरोज. एस लाल ,गरिमा श्रीवास्त ,ज्योति प्रजापति, कुसुम ,सुधा गौड़ ,ऊषा वर्मा, अनुपम दूवे एवं विजय कुमार के साथ आदि लोग शामिल रहे।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages