बस्ती -चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी को मिला सावित्रीबाई फुले सम्मान - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 4 जनवरी 2021

बस्ती -चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी को मिला सावित्रीबाई फुले सम्मान

प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती है न ही कोई क्षेत्र होता है। न तो यह जात देखता है और न ही धर्म। प्रतिभा एक ऐसी चीज है जो अपने आप निखर कर सामने आ जाती है। बशर्ते की प्रतिभा को सम्मान मिलना चाहिए। यही हुआ है चन्द्र प्रकाश चौधरी के साथ। 
बस्ती जिले के एक छोटे से सुदूर गांव बैदोलिया अजायब निवासी राम दुलारे चौधरी के पुत्र चन्द्र प्रकाश चौधरी को  सावित्रीबाई फुले  की जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण,बालिका शिक्षा, मिशन शक्ति व सामाजिक क्षेत्र में अतुलनीय कार्य के लिए  शांति फाउंडेशन गोंडा द्वारा "सावित्रीबाई फुले सम्मान" से सम्मानित किया गया,  फाउंडेशन की अध्यक्ष  पिंकी देवी व नोडल समन्वयक बालिका शिक्षा, सुनील कुमार आनंद द्वारा ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र देकर यह सम्मान दिया गया।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages