चंद्रशेख चौधरी ने ग्रहण किया ब्लॉक अध्यक्ष पद का सपथ ,दो प्रधान जिला कार्यकारिणी में शामिल - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 11 अक्तूबर 2023

चंद्रशेख चौधरी ने ग्रहण किया ब्लॉक अध्यक्ष पद का सपथ ,दो प्रधान जिला कार्यकारिणी में शामिल

कुलदीप चौधरी

बस्ती - सल्टौआ विकास खण्ड में अध्यक्ष पद के लिए चल रही ऊहापोह की स्थिति अब खत्म हो गई है  । चन्द्र शेखर चौधरी अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष बनाये गए जिनका आज विकास खंड कार्यालय के हाल में सपथ ग्रहण  सम्पन्न हुआ।सपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यन्त विक्रम सिंह शामिल हुए वहीं अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह , जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने सपथ ग्रहण कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया। कार्यक्रम का संचालन नगेन्द्र शुक्ला ने किया  ।
मुख्य अतिथि दुष्यन्त विक्रम सिंह ने ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्र शेखर चौधरी एवं कार्यकारिणी में शामिल हुए प्रधानों को बधाई दिया एवं कहा कि वह प्रधानों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए उनके साथ खड़े हैं , उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के अस्तित्व में आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में रचनात्मक कार्य हुए हैं जिसके जरिये नाली ,सड़क ,पानी निकासी ,जल संरक्षण आदि के क्षेत्र में काफी कार्य हुए हैं और आगे भी होता रहेगा।
अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि प्रधानों के साथ जो शोषण होता रहा है उसकी लड़ाई लगातार लड़ी जा रही है  उन्होंने कहा कि प्रधानों की तमाम समस्याओं को लेकर जिला स्तर से लेकर प्रदेश तक आवाज बुलंद किया गया है और जिन प्रधानों के साथ बेवजह शोषण करने का काम अधिकारियों और अन्य लोगों द्वारा किया गया उस पर गंभीरता से आवाज उठाकर समस्या को समाधान करने के लिए काम किया गया है । उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन हमेशा प्रधानों की हित में लड़ाई लड़ता रहेगा

नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि सल्टौआ विकासखंड में प्रधानों के साथ कुछ वर्षों से शोषण होता रहा है लेकिन उनकी आवाज उठाने के लिए आज तक कोई आगे नहीं आया ऐसी स्थिति प्रधान लगातार उपेक्षित होते रहे हैं । उन्होंने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी मिली है पूरी ईमानदारी के साथ इसका निर्वहन करते हुए विकासखंड के उन सभी प्रधानों के साथ खड़े  होकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा जिनके साथ शोषण का मामला प्रकाश में आएगा ।

कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने श्रीराम पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष एवं संतोष चौधरी को जिला सचिव घोषित किया ,ब्लॉक कार्यकारिणी में  रविंद्र कुमार चौधरी , विनोद राजभर एवं अमरजीत सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया हरिप्रकाश  महामंत्री ,शिव शंकर चौधरी ,सलाहकार , रामदीन शुक्ला संरक्षक ,सनोज कुमार मंत्री , साहब राम ,सूरज यादव मंत्री ,  राजकुमार मीडिया प्रभारी , कृष्ण कुमार चौधरी कोषाध्यक्ष , जगराम निषाद शिवपूजन एवं इश्तियाक अहमद सदस्य घोषित किये गए।

इस मौके पर संत प्रकाश सिंह , भारत चौधरी , सत्य प्रकाश चौधरी ,रामपाल चौधरी , गोरेलाल चौधरी ,सईमोहम्मद, शिवेंद्र चौधरी ,रामतौल चौधरी ,फैसल, चंद्रभान सिंह ,राधेश्याम यादव, राजित राम ,जमुना ,रामजन्म चौधरी ,रामगनेश चौधरी, आकाश वर्मा ,फूलचंद सोनकर ,धर्मेंद्र निषाद ,सनोज कुमार, कृष्णा ,शिव पूजन ,कृष्ण कुमार चौधरी ,शिवरतन ,कुसुम कुमारी ,रामसागर ,राधेश्याम ,पुष्पा देवी ,नेबुलाल चौधरी, बृजभूषण यादव , जगदीश चन्द्र श्रीवास्तव ,संजय मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।






Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages