छत्तीसगढ़ - नक्सली हमले में 11जवान शहीद , 10 वर्षों में 200 जवानों की हुई शहादत - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 27 अप्रैल 2023

छत्तीसगढ़ - नक्सली हमले में 11जवान शहीद , 10 वर्षों में 200 जवानों की हुई शहादत

छत्तीसगढ़ के जंगल बुधवार को एक बार फिर से गोलियों की तड़ताहड़ से गूंज उठे। दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में 10 जवान शहीद हो गए, जबकि एक ड्राइवर की भी मौत हो गई। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स के जवान जब एक ऑपरेशन से लौट रहे थे, तभी नक्सलियों ने उनके वाहन को IED से उड़ा दिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि नक्‍सलियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा और नक्‍सलवाद को जड़ से खत्‍म किया जाएगा। इस घटना के बाद मोदी सरकार अब बड़े एक्शन की तैयारी कर रही है। ये पहली बार नहीं है कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी जवानों के खून से लाल हुई है। ऐसी घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं।

जानिए कब-कब नक्सलियों ने बनाया सुरक्षाबल को निशाना

6 अप्रैल, 2010 : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, 76 जवान शहीद हुए थे।
25 मई, 2013 : झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सहित 30 से ज्यादा लोगों की जान गई थी।
11 मार्च, 2014 : सुकमा जिले के टाहकवा़डा में नक्सली हमला, 15 जवान शहीद हुए।
12 अप्रैल, 2014 : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा में नक्सली हमला, 5 जवानों समेत 14 लोगों की मौत हुई थी।
11 मार्च, 2017 : सुकमा के दुर्गम भेज्जी इलाके में नक्सली हमले में 12 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे।
24 अप्रैल, 2017 : सुकमा में नक्सलियों ने हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 25 जवान शहीद हुए।
21 मार्च, 2020 : सुकमा जिले के मिनपा में जवानों नक्सली हमला, 17 जवान शहीद हुए थे।
23 मार्च, 2021 : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले जवानों से भरी बस पर हमला, 5 जवान शहीद हो गए थे।
4 अप्रैल 2021 : छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिले के बॉर्डर पर हुई नक्सली हमला, 22 जवान शहीद हो गए थे।

ये 8 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित

सरकार के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 8 जिले नक्सल प्रभावित हैं। इनमें बीजापुर, सुकमा, बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, राजनंदगांव और कोंडागांव शामिल हैं। सुरक्षाबल या पुलिस जब भी नक्सलियों को पकड़ने जाती है, तो ये नक्सली उन पर हमला कर देते हैं। छत्तीसगढ़ से ज्यादा नक्सल प्रभावित झारखंड है। यहां 13 जिले नक्सल प्रभावित हैं। उसके बावजूद झारखंड में नक्सली हमले छत्तीसगढ़ की तुलना में कम होते हैं।



Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages