बस्ती के पांचों विधानसभा में पुरूष से ज्यादा महिलाओं ने किया वोट , जिले में 11 लाख वोट पड़े - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 6 मार्च 2022

बस्ती के पांचों विधानसभा में पुरूष से ज्यादा महिलाओं ने किया वोट , जिले में 11 लाख वोट पड़े

बस्ती -विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में कुल 1915197 मतदाताओं के सापेक्ष 1090354 मतदाताओ ने मतदान किया, बस्ती में कुल 56.93 प्रतिशत मतदान हुआ है।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि जिले में 1018305 पुरूषों में 529798 ने मतदान किया वहीं 896743 महिलाओं में 560548 ने मतदान किया। थर्ड जेंडर में 149 में से 08 ने मतदान किया है। उन्होने बताया कि 307 हर्रैया में कुल 388461 में से 106137 पुरूष, 113787 महिला कुल 219924 ने मतदान किया, जो 56.61 प्रतिशत है। 308 कप्तानगंज में कुल 364973 में से 103564 पुरूष तथा 110635 महिला कुल 214199 ने मतदान किया, जो 58.69 प्रतिशत है। 309 रूधौली में 430463 मतदाताओ में 107978 पुरूष तथा 124755 महिला अन्य 01 के साथ कुल 232734 ने मतदान किया, जो 54.07 प्रतिशत है। 310 बस्ती सदर में कुल 371232 मतदाताओ में 109856 पुरूष तथा 104190 महिला एवं अन्य 04 ने मतदान किया, इस विधानसभा में कुल 214050 मत पड़े, जो 57.66 प्रतिशत है। 311 महादेवा (अ0जा0) कुल 360068 मतदाताओं में 102263 पुरूष तथा 107181 महिला तथा अन्य 03 ने मतदान किया। इस विधानसभा में कुल 209447 मत पड़े, जो 58.17 प्रतिशत है।

बता दें कि अंतिम चरण का चुनाव 7 मार्च को खत्म होने के बाद पूरे प्रदेश में एक साथ 10 मार्च को मतों की गिनती की जाएगी।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages