उत्तर प्रदेश में दो बार मुख्यमंत्री रहे दिग्गज नेता का निधन ,प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 22 अगस्त 2021

उत्तर प्रदेश में दो बार मुख्यमंत्री रहे दिग्गज नेता का निधन ,प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक

लखनऊ : उत्तर प्रदेश (UP) के दो बार मुख्यमंत्री रहे भाजपा (BJP) के दिग्गज नेता कल्याण सिंह का निधन (Kalyan Singh ) हो गया है. कल्याण सिंह ने लखनऊ के अस्पताल में अंतिम सांस ली है, वह 89 साल के थे. कई दिनों से लखनऊ के अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. कल्याण सिंह ने 2014 - 2019 के बीच राजस्थान के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया. कल्याण सिंह की गिनती भाजपा के शीर्ष नेताओं में होती है. 

कल्याण सिंह भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे - जून 1991 से दिसंबर 1992 और सितंबर 1997 से नवंबर 1999 तक.कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था।उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को नरौरा में गंगा तट पर किया जाएगा।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उन्होंने प्रदेश में 23 अगस्त को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है। अलीगढ़ जिले के मढ़ौली ग्राम में तेजपाल सिंह लोधी और सीता देवी के घर पांच जनवरी 1932 को जन्मे कल्याण सिंह पहली बार 1967 में जनसंघ के टिकट पर अलीगढ़ जिले की अतरौली सीट से विधानसभा सदस्य चुने गये और इसके बाद 2002 तक दस बार विधायक बने।


Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages