बस्ती -उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न ,जिला कार्यकारिणी का गठन - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 26 जुलाई 2021

बस्ती -उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न ,जिला कार्यकारिणी का गठन

बस्ती- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज बस्ती में सम्पन्न हुई। जिसमें संघ के जिला कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशीय महामंत्री राजीव यादव व संयोजन प्रदेशीय कोषाध्यक्ष विजेन्द्र वर्मा ने किया।

  बैठक में सर्वसम्मति से अजय कुमार वर्मा को जिलाध्यक्ष व श्रवण गुप्ता को जिलामहामंत्री मनोनीत किया गया। इसी प्रकार जिला उपाध्यक्ष पद हेतु सत्यप्रकाश मौर्य, आशुतोष मिश्रा, अजय वर्मा, आलोक कनौजिया, संजय पांडेय, रमेश, रजनीश वर्मा, अवलोकन कुमार, विपलेश वर्मा, अंजुम परवीन तथा जिला संयुक्त मंत्री पद हेतु अनीता प्रजापति, हीरालाल यादव, संतोष कुमार, जयराम, रणविजय सिंह को मनोनीत किया गया।

 इसी क्रम में जिला मीडिया प्रभारी नीरज वर्मा एवं कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध को मनोनीत किया गया। संतोष पांडेय एवं जयप्रकाश चौधरी को संरक्षक मनोनीत किया गया और कार्यकारिणी सदस्य के रुप में देवेन्द्र कुमार, ललित कुमार, रविप्रकाश, राजेश कुमार आर्य एवं संजय कुमार पासवान का मनोयन किया गया। बैठक में राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिवबहादुर सिंह, प्रधानाचार्य नीलम सिंह, प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून, प्रधानाचार्य आज्ञाराम वर्मा, प्रधानाचार्य कृष्ण विजय, डा कमलेश चौधरी, रमाकांत पटेल, अभिषेक सिंह, आज्ञाराम चौधरी, विरेन्द्र यादव, अंजू वर्मा, रमेश गुप्ता, इन्द्रेश गौतम, शबाना अंजुम, अंजुम परवीन, अल्का पांडेय, रीता देवी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages