लखनऊ /सिद्धार्थनगर -सुरेश यादव पुनः युवजन सभा के प्रदेश सचिव नामित - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 15 जून 2021

लखनऊ /सिद्धार्थनगर -सुरेश यादव पुनः युवजन सभा के प्रदेश सचिव नामित

राकेश चौधरी
लखनऊ- समाजवादी पार्टी ने आज प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुरेश कुमार यादव को एक बार पुनः प्रदेश सचिव के पद पर नामित किया। आज समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने पत्र जारी करते हुए सुरेश यादव को दूसरी बार उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव के पद पर नामित किया।

सुरेश यादव पिछले कई वर्षों से समाजवादी पार्टी के साथ एक संघर्षशील कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आए हैं वह उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के निवासी हैं और पिछले कई वर्षों से समाजवादी पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं।विगत कई महीनों से जब से करोना वैश्विक महामारी का प्रकोप बढ़ा है उनको पूर्वांचल के कई जिलों में लोगों को सहयोग करते हुए देखा गया।

उन्होंने तहकीकात समाचार के संवाददाता से बात करते हुए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का दूसरी बार विश्वास जताने के लिए आभार प्रकट किया।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages