बस्ती- महिला ने लगाया छेड़खानी और मारने पीटने का आरोप ,9 लोगों पर केस दर्ज - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 18 मई 2021

बस्ती- महिला ने लगाया छेड़खानी और मारने पीटने का आरोप ,9 लोगों पर केस दर्ज

सौरभ वीपी वर्मा-

बस्ती- जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के चंदोखा निवासी एक महिला ने घर में घुसकर मारने पीटने एवं अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने पर तहरीर दिया है ,उसके बाद पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

चँदोखा निवासी प्रीति सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसी गांव निवासी अमित तिवारी, अरूण कुमार ,अरविन्द्र कुमार, परमानन्द , नीरज, आशू , सूरज ,सहदेव व मन्टू मिश्रा पुरानी रंजिस को लेकर मेरे दरवाजे पर लाठी डंडे से लैस होकर आ गए और मारने पीटने के लिए आतुर  हो गए ,महिला ने आरोप लगाया कि यह सब देखकर मैं अपनी बच्ची को लेकर घर में जा रही थी लेकिन लोगों ने घेर  गाली गलौज देते हुए हमारे परिवार जनों को मारा पीटा एवं महिलाओं और बच्चियों के साथ अश्लीलता व्यवहार किया। महिला ने आरोप लगाया कि इसकी वजह से पीड़िता प्रीति सिंह के अलावा ,गोलू सिंह ,गुड़िया, आशा , मुस्कान सुधीर ,रणधीर एवं विपिन सिंह को चोटें आई हैं।

पुलिस ने इस मामले अमित तिवारी, अरूण कुमार ,अरविन्द्र कुमार, परमानन्द , नीरज, आशू , सूरज ,सहदेव व मन्टू मिश्रा सहित 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
 

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages