बस्ती-अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बनाये गए दिनेश चंद्र जायसवाल - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 22 अक्तूबर 2020

बस्ती-अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बनाये गए दिनेश चंद्र जायसवाल

 बस्ती- अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल के नेतृत्व में पाण्डेय बाजार में एक बैठक का आयोजन किया गया ,बैठक में सर्व सम्मति से दिनेश चंद्र जायसवाल को मनोनयन पत्र देकर बस्ती का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया.जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर व्यापारियों ने दिनेश चंद्र जायसवाल को बधाइयां दी।
 इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल ने कहा कि हम पूरे जनपद में सघन जनसंपर्क कर व्यापारियों की समस्याओं को जानने का प्रयास कर रहे हैं जिससे व्यापारियों के लिए आने वाले समय में आर- पार की लड़ाई लड़ने का कार्य अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल करेगी । 

प्रदेश नेतृत्व द्वारा 17 अक्टूबर से व्यापारियों को जोड़ने के लिए व्यापारिक जनसंपर्क अभियान  पूरे प्रदेश में जोर-शोर से चलाया जा रहा है जिसमे काफी संख्या में व्यापारी इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

 इस अवसर पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष  दिनेश चंद्र जयसवाल ने कहा कि हम जनपद में व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।

  बैठक में निम्न राजकुमार जायसवाल, बजरंग लाल जायसवाल, संजय जायसवाल, विपिन आहूजा ,सतीश चंद जायसवाल, कुलदीप बरनवाल, बजरंगी गुप्ता ,महेश चंद जायसवाल ,रामनारायण जयसवाल, श्याम नारायण जयसवाल ,गणेश चंद्र भट्ट ,श्याम कसौधान ,रतन जायसवाल, शिव कुमार समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages