HAPPY BIRTHDAY -आज पूर्व राष्ट्रपति ,भारत रत्न अब्दुल कलाम की जन्म जयंती है - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 15 अक्तूबर 2019

HAPPY BIRTHDAY -आज पूर्व राष्ट्रपति ,भारत रत्न अब्दुल कलाम की जन्म जयंती है

आज एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म जयंती है उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। उन्होंने विज्ञान और मानवता की दुनिया में बहुत बड़ा योगदान दिया था। उनका जन्म और परवरिश रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुई थी और उन्होंने भौतिकी और एरोस्पेस इंजीनियरिंग में पढ़ाई की थी।

 उन्हें “मिसाइल मैन ऑफ इंडिया” के रूप में जाना जाता है क्योंकि उन्होंने बैलिस्टिक मिसाइल और लॉन्च वाहन प्रौद्योगिकी के विकास पर काम किया था। 2002 में, कलाम भारत के 11 वें राष्ट्रपति बने। कलाम ने पोखरण -2 परमाणु परीक्षण किया, जिसने भारत को परमाणु शक्तियों के क्लब में शामिल कर लिया, जो उस समय तक केवल पांच देशों के लिए था। 

भारत रत्न से सम्मानित डॉo कलाम ने अपने जीवन के शुरुआती दौर को गरीबी में बिताया यंहा तक कि पढ़ाई पूरा करने के लिए उन्होंने अखबार भी बेंचे लेकिन उन्होंने अपने सपने को देखना कभी बन्द नही किया बल्कि उन्होंने सपने रात में नही बल्कि दिन।में देखे ।

आइये जानते हैं उनके कुछ अनमोल वचन।

“सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखें, सपने वो हैं दो आपको नींद ही नहीं आने दे।”

 अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलना सीखो।।

 जिस दिन हमारे सिग्नेचर, ऑटोग्राफ में बदल जाएं,

मान लीजिए आप कामयाब हो गए।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages