रविवार, 15 सितंबर 2019

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने चापलूसी की हदों को किया पार ,कहा उत्तर भारतीयों में योग्यता नही

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार का कहना है कि देश में नौकरियों की कमी नहीं है। हमारे उत्तर भारत के लोगों में योग्यता की कमी है। यहां नौकरी के लिएआवदेन करने वाले लोगों में वह योग्यता नही है जो चाहिए।

केंद्रीय मंत्री आईवीआरआई के सभागर में केंद्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उपलब्धियों और भावी योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले पांच साल में अपने कार्य से जनता में शासन के प्रति विश्वास जगाया है। देश में आर्थिक मंदी जैसी स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाये हैं। इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का विलय भी शामिल है। 

लेबल: