मौसी के घर पढ़ने आई लड़की को बहन से हो गया प्यार ,दोनों ने की शादी - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 5 जुलाई 2019

मौसी के घर पढ़ने आई लड़की को बहन से हो गया प्यार ,दोनों ने की शादी

 जनपद वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय स्थित घांगलवीर बाबा मंदिर से सटे शिव मंदिर में दो युवतियों ने एक दूसरे के गले में जयमाल डाल कर विवाह रचा लिया। समलैंगिक शादी का मामला प्रकाश में आते ही बुधवार से ही लोग सोशल मीडिया में तरह-तरह का कमेंट कर रहे हैं। चर्चा रही कि शादी रचाने वाली युवतियां यहां से कानपुर के लिए रवाना हो गईं।

क्षेत्रीय लोगों के साथ मंदिर के पुजारी सूड्डू महराज ने बताया कि बीते मंगलवार को दोपहर में एक ऑटो में सवार दो युवतियां मंदिर में आईं।दोनों युवतियां पाश्चात्य वेशभूषा जींस, टी-शर्ट पहने हुए थीं। मंदिर में आने के बाद दोनों ने विधिवत पूजा पाठ किया।

इसके बाद पुजारी को बताया कि हम दोनों शादी करना चाहती हैं। समलैंगिक शादी को लेकर पुजारी असमजंस में पड़ गये। दोनों के बार बार अनुरोध करने पर उन्होंने शादी की अनुमति दे दी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाया। एक दूसरे को मंगलसूत्र पहनाने के बाद चुनरी भी ओढ़ाईं। इसके बाद दोनों पुजारी को दक्षिणा देकर ऑटो में बैठ कर चली गईं।

पुजारी के अनुसार इस मंदिर में शादी विवाह भी कराया जाता है। इसके बाद उनसे शुल्क लेकर मंदिर के रजिस्टर में पंजीकरण होता है। पुजारी ने बताया कि विवाह रचाने वाली दोनों युवतियों की शादी को पंजीकृत नहीं किया गया है।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages