दुल्हन दूल्हे से बोली तुम जैसे इंसान के साथ नही जाऊंगी ससुराल और तोड़ दी शादी - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 23 फ़रवरी 2019

दुल्हन दूल्हे से बोली तुम जैसे इंसान के साथ नही जाऊंगी ससुराल और तोड़ दी शादी

रात को खुशी-खुशी हुई शादी, लेकिन सुबह विदाई के वक्त दुल्हन ने ससुराल जाने से कर दिया इनकार; दूल्हे से बोली- तुम जैसे इंसान के साथ नहीं जाऊंगी और तोड़ दी शादी

खबर का वीडियो देखने के लिए लिंक पर जाएं
https://youtu.be/p_fg-6530aA

लड़के वालों की एक हरकत से उखड़ गई दुल्हन, बोली- बारात वापस ले जाइए

ग्वालियर। दूल्हा बारात लेकर शादी करने पहुंचा। अगवानी के बाद तय समय पर पंडित ने मंत्र पढ़े। फिर दुल्हन के साथ सात फेरे और अन्य रस्में हुईं। लेकिन सुबह विदाई के वक्त दुल्हन के साथ जाने वाले सूटकेस में रखे दहेज के सामान को देखने की बात को लेकर वर और वधु पक्ष में जमकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि शादी टूट गई। इसके बाद दुल्हन ने गुस्से में आकर दूल्हे राजा से कह दिया- तुम जैसे इंसान के साथ मैं नहीं जाऊंगी। फिर शादी तोड़ते हुए कहा- बारात वापस ले जाइए। दुल्हन के इस फैसले पर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया।
घटना शनिवार सुबह जीवाजी क्लब में हुई। क्लब के गेट-1 पर आयोजित शादी समारोह में पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने शादी तोड़ दी। दतिया की रहने वाली दुल्हन बीई व एमबीए शिक्षित है और ग्वालियर में ही जॉब करती है, जबकि दूल्हा बीकॉम है और फालका बाजार में सेनेट्री की दुकान चलाता है। हंगामे के बाद शादी समारोह में पुलिस के पहुंचने पर दूल्हे के पिता ने खुदकुशी की धमकी भी दी, लेकिन फिर सामान व दहेज में मिले रुपए लौटाने की सहमति पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages