बस्ती-एनआरएचएम कर्मचारियों का हड़ताल जारी ,डॉ स्मिता को नेतृत्व का कमान - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 28 जनवरी 2019

बस्ती-एनआरएचएम कर्मचारियों का हड़ताल जारी ,डॉ स्मिता को नेतृत्व का कमान

विश्वपति वर्मा_

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों का हड़ताल लगातार जारी है जिसकी वजह से जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन पर भी प्रभाव पड़ रहा है।

 उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा संघ बस्ती के आह्वान पर आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पर संविदा कर्मचारियों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन  करते हुए हड़ताल को जारी रखने की चेतावनी दिया ।

 हड़ताल के दौरान संविदा कर्मचारियों ने नेतृत्व के दम पर प्रदर्शन को धार बनाने के लिए अपने नेता का चयन किया जिसमे डॉ स्मिता सिंह को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।

जिला अध्यक्ष बनने के बाद डॉo स्मिता सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मचारियों का बहुत बड़ा योगदान है जिसमे आशाएं भी शामिल हैं लेकिन संविदा कर्मचारियों और आशा के प्रति सरकार का व्यवहार ठीक नही है ,उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपे गए चार बिंदुओं पर यदि समाधान नही होता है तो हम लोग पूर्ण रूप से हड़ताल पर बैठ जाएंगे जिससे प्रदेश के स्वास्थ्य सेवा पर बहुत बुरा असर पड़ेगा।

इस मौके पर डॉ० नीरज त्रिपाठी ,डॉo अफजल हुसैन, डॉo गिरजेश आर्या,डॉo नीरज यादव ,डॉo बिनोद शर्मा ,डॉo अजय ,डॉo विकास, डॉo संजय श्रीवास्तव ,डॉo प्रवीण,संगीता, विवेक यादव, आलोक वर्मा, राजेश चौहान, उमेश ,कमल ,अमित, शिवभूषण श्रीवास्तव ,सरिता, सुनीता, सुमन, पूनम ,कुo इंद्रेश चौधरी के साथ काफी संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages