एक तरफा प्यार की दर्दनाक कहानी - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 8 नवंबर 2018

एक तरफा प्यार की दर्दनाक कहानी

गुजरात के सोमनाथ जिले में एक सिरफिरे आशिक ने नाबालिग लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लड़की ने युवक का प्रस्ताव 35 बार ठुकराया था, इससे नाराज होकर उसने उसके शरीर में 35 बार चाकुओं से वार किए। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार को पुलिस ने एक 16 साल की लड़की का शव बरामद किया था। शव की पहचान विनिशा ठक्कर के रूप में हुई। वह अंबुजा स्कूल में पढ़ती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी कश्यप पुरोहित इसी स्कूल में पढ़ता था लेकिन उसने बारहवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके पिता एक पुजारी हैं।
                   प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस ने बताया कि विनिशा के पिता की ओर से दर्ज की गई एफआईआर में कहा गया है कि कश्यप को विनिशा से एकतरफा प्यार था। छह महीने पहले उसने विनिशा को प्रपोज किया था लेकिन उसने उसके प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया था। वह बार-बार उसके मोबाइल पर फोन करता और मेसेज करता था। एक दिन विनिशा की मां ने कश्यप का फोन रिसीव कर लिया और उन्होंने उसे जमकर फटकार लगाई।

कोडीनार के इंस्पेक्टर जीएम चावड़ा ने बताया कि 5 नवंबर की शाम 5 बजे कश्यप ने उसकी एक दोस्त धरती की मदद से उसे शिव मंदिर के पास बुलाया। विनिशा जैसे ही वहां पहुंची कश्यप ने एक बार फिर से उसे प्रपोज किया। हर बार की तरह विनिशा ने फिर से उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज कश्यप ने विनिशा पर वार कर दिया।

देर रात तक जब विनिशा घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। वे लोग कश्यप के घर भी गए लेकिन उसके घरवालों ने विनिशा के वहां न होने की बात कही। संदेह न हो इसलिए उन्होंने विनिशा के परिवार के साथ मिलकर उसे ढूंढना शुरू कर दिया।

पुलिस ने बताया कि विनिशा कि पिता की स्टेशनरी की दुकान है जबकि कश्यप के पिता पेशे से पुरोहित हैं। दोनों परिवार एक दूसरे को अच्छे से जानते थे क्योंकि कश्यप के घर के बगल में विनिशा के चाचा का घर है और कश्यप के पिता विनिशा के घर पूजा-पाठ कराने जाते थे। पुलिस ने युवक, युवती की सहेली धरती और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages