घर बैठे जानें प्रधान कंहा खर्च करता है गांव का पैंसा - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 3 नवंबर 2018

घर बैठे जानें प्रधान कंहा खर्च करता है गांव का पैंसा

विश्वपति वर्मा_
अगर आप जानना चाहते हैं कि भारत सरकार ने आपकी ग्राम पंचायत में किस निर्माण के लिए कितना बजट दिया है, कितना पास करवाया गया है और कितना काम अब तक कराया गया है तो यह आप घर बैठे अपने मोबाइल के जरिए एक क्लिक पर जान सकते हैं।

इतना ही नहीं, अगर आपको निर्माण कार्य में कोई अनियमितता नजर आती है तो आप जनसुनवाई में सीधे शिकायत कर सकते हैं। भारत सरकार ने गाँव-गाँव में विकास कार्य को पारदर्शी बनाने के लिए इस सुविधा की शुरुआत की है।

आप इन तरीकों को अपना कर अपने प्रधान, जिला पंचायत पर भी नजर रख सकते हैं।

अपनी ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को लेकर जानकारी के लिए आपको वेबसाइट http://planningonline.gov.in/ReportData.do?ReportMethod=getAnnualPlanReport पर क्लिक करना होगा।

ऐसी खुलेगी वेबसाइट Plan Year : (वित्तीय वर्ष)- विकल्प में तय करें कि आपको किस साल की जानकारी लेनी है। जैसे 2017-2018, 2016-2017 या 2015-2016। उदाहरण के तौर पर 2017-2018 चुनते हैं, तो अगला विकल्प राज्य का सामने आएगा। State: (राज्य) आपको जिस राज्य के बारे में जानकारी चाहिए, उदाहरण के तौर पर जैसे हम उत्तर प्रदेश राज्य के बारे में जानकारी चाहिए तो उत्तर प्रदेश पर क्लिक करते हैं।

Plan Unit : इसके बाद आपको Plan Unit का विकल्प आता है, इसमें आपको ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिला पंचायत का विकल्प दिया जाता है, जिसमें आप अपना विकल्प चुन सकते हैं। उदाहरणस्वरूप हम ग्राम पंचायत चुनते हैं। District Panchayat: (जिला पंचायत) इस विकल्प में आपको अपने जिला पंचायत के बारे में जानकारी देनी होगी। जैसे हमने बस्ती के रूप में जानकारी चाहिए तो बस्ती का चयन करें।

Panchayat:(क्षेत्र पंचायत) इसमें आपको ब्लॉक पंचायत के बारे में जानकारी देनी होगी। जैसे यदि हम आगे रुधौली क्लिक करते हैं। Village Panchayat: (ग्राम पंचायत) इसमें आप अपने गाँव की जानकारी देंगे, जैसे यदि मझौआ कला विकल्प चुनते हैं तो वेबसाइट में यह तस्वीर आपके सामने होगी।

Get Report: (रिपोर्ट देखिए) सभी विकल्प पूरे भरने के बाद गेट रिपोर्ट में क्लिक करते ही आपके सामने पूरी पंचायत की रिपोर्ट सामने आ जाएगी। आप देख सकेंगे कि ग्राम पंचायत में किस कार्य के लिए कितना बजट पास किया गया। इतना ही नहीं, निर्माण कार्य की लागत का ब्यौरा दिया गया होता है। इस रिपोर्ट में कहां-कहां काम और क्या करवाया गया है, पूरी जानकारी आपको यहां मिलेगी। अगर वेबसाइट में काम किया गया है और जमीनी स्तर पर काम पूरा नहीं होता है तो आप जनसुनवाई में इसकी शिकायत कर सकते हैं।

यदि इस वेबसाइट पर गांव से सम्बंधित जानकारी नही भरी गई है तो आप इसकी शिकायत ब्लॉक स्तर या जिले स्तर के अधिकारियों से कर सकते हैं ,जिसके तुरन्त बाद ब्लॉक से यह जानकारी पूर्ण करवाई जाएगी ।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages