विधान सभा सत्र - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 20 अगस्त 2018

विधान सभा सत्र

प्रकाशनार्थ

                उत्तर प्रदेश विधान सभा सत्र की विस्तृत कार्यसूची पर   21 अगस्त को विचार होगा। विधान सभा अध्यक्ष, हृदय नारायण दीक्षित ने आज यहां अपने कार्यालय में बताया कि सभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक विधान भवन में 21 अगस्त को 14-00 बजे बुलाई गई है। इस बैठक के लिए सभी दलों के प्रतिनिधियों को सूचना दी गई है। बैठक में सत्र की कार्य सूची पर सम्यक् विचारोपरान्त निर्णय लिया जाएगा। वैसे अनुपूरक बजट 27 अगस्त को प्रस्तुत होगा। श्री दीक्षित ने बताया कि उन्होंने कार्यवाही को सुसंगत चलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नेता प्रतिपक्ष श्री राम गोविन्द चैधरी सहित सभी दलीय नेताओं की भी एक अलग बैठक 13-00 बजे बुलाई है। इस बैठक में सत्र के निर्बाध संचालन पर विचार होगा। उन्होंने कहा कि देश महान नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के निधन के कारण राष्ट्रीय शोक में है। विधान सभा के सभी सदस्य भी शोकग्रस्त हैं।

          श्री दीक्षित ने बताया कि विधान भवन की सुरक्षा चाक-चैबंद है। फिर भी इस पर सम्यक् विचार करने के लिए 12-00 बजे गृह विभाग की भी एक बैठक विधान भवन में बुलाई गई है।

          विधान सभा अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की है कि सदन की कार्यवाही निर्बाध रूप से चलेगी। विपक्ष को भी बहुत कुछ कहना है। सत्तापक्ष को भी बहुत कुछ बताना है। यह सब सार्थक बहस से ही संभव है। इसलिए उम्मीद है कि सदन ठीक से चलेगा।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages