मुस्लिम संगठन ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांग

मुस्लिम संगठन ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई
तहकीकात समाचार

सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी क्षेत्र स्थित मौलाना अब्दुल कय्यूम रहमानी फाउंडेशन ने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय माता अथवा राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष बदरे आलम के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि भारत विविध धर्मों और समुदायों का देश है तथा गाय को हिंदू धर्म में विशेष सम्मान प्राप्त है। संस्था ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि गाय को राष्ट्रीय स्तर पर संरक्षण प्रदान करने के लिए उसे राष्ट्रीय माता अथवा राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए। उनका तर्क है कि ऐसा होने से गौ-हत्या पर प्रभावी रोक लगेगी और गाय से जुड़े दुग्ध, कृषि एवं अन्य उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

संस्था ने केंद्र सरकार से मांग की है कि देश की बहुसंख्यक आबादी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। ज्ञापन पर संस्था के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।

फाउंडेशन का कहना है कि यह मांग सामाजिक सद्भाव और पशु संरक्षण की भावना के तहत उठाई गई है। अब इस संबंध में प्रशासन एवं केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
और नया पुराने