एक बार फिर ठंड की चपेट में उत्तर भारत , यूपी में शीतलहर के साथ बारिश का पूर्वानुमान - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 17 जनवरी 2023

एक बार फिर ठंड की चपेट में उत्तर भारत , यूपी में शीतलहर के साथ बारिश का पूर्वानुमान

जनवरी महीने के पहले सप्ताह में मौसम ने कई प्रकार का करवट लिया है ,अब एक बार फिर उत्तर भारत ठंड की चपेट में आने वाला है । मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 जनवरी की सुबह तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में पाला पड़ सकता है। 
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में 18 जनवरी तक पाला पड़ सकता है और शीतलहर के भी आसार हैं। यह शीतलहर आगे चलकर प्रदेश के बांदा, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अमेठी समेत कई दक्षिणी जिलों में भी जारी होगी। दानिश के अनुसार इसी तरह यदि मौसम बना रहा तो 22 जनवरी से प्रदेश भर में छिटपुट बारिश के आसार हैं। बूंदाबांदी की शुरुआत मध्य प्रदेश से सटे जिलों के साथ दक्षिणी उत्तर प्रदेश के जिलों में होगी। यह बारिश लगभग तीन दिनों तक रह सकती है।

सोमवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा वहीं, न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट के साथ तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम के खुलने से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 21.8 डिग्री और वाराणसी में 21.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। वहीं, शीतलहर ने प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की सबसे कम तापमान कानपुर नगर में 2.6 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 3.2 डिग्री और अयोध्या में 3.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ और आसपास के जिलों में मंगलवार को सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है। दिन के समय आसमान साफ रहेगा बर्फीली हवाओं से गलन का एहसास रह सकता है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages