बस्ती -पवन धर द्विवेदी बनें अखिल भारतीय प्रधान संगठन के रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 29 जुलाई 2021

बस्ती -पवन धर द्विवेदी बनें अखिल भारतीय प्रधान संगठन के रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष

बस्ती- पंचायतों का कामकाज संभालने के बाद ग्राम प्रधानों ने अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव का आयोजन किया  जिसमें 3 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश किया ।

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय पाल सिंह की देखरेख में विकासखंड रामनगर के ब्लॉक सभागार में मतदान एवं मतगणना हुआ जिसमें पवन द्विवेदी उर्फ पिंटू दुबे विजयी हुए।

ब्लॉक में कुल 81 ग्राम पंचायतों के प्रधानों द्वारा जब अध्यक्ष पद के लिए वोट दिया गया तो गिनती में कुल 82 वोट मिले जिसमे किसी प्रधान द्वारा 2 वोट का प्रयोग किया गया हालांकि उस वोट को भी गिनती में शामिल कर लिया गया। जिसमें पवन धर द्विवेदी (मंटू दुबे ) को 37 मत मिले दर्शिता शुक्ला को 26 एवं सरस्वती देवी को 19 मत प्राप्त हुए इस प्रकार से मंटू दुबे 11 वोटों से विजयी घोषित किये गए।

संगठन की तरफ से चुनाव कराने के लिए नामित किये गए जिला अध्यक्ष नीरज सिंह , राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित सिंह ,मंडल अध्यक्ष गमंगराम यादव , परमहंस शुक्ला ,  ब्लॉक अध्यक्ष सल्टौआ विजय चन्द्र सिंह उर्फ पप्पू  सिंह, वेद प्रकाश चौधरी ,दुर्गेश आदि लोग मौजूद रहे।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages