स्मिता सिंह के तबादले के बाद बस्ती में एनआरएचएम संघ की नई कार्यकारिणी का गठन - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 13 मार्च 2019

स्मिता सिंह के तबादले के बाद बस्ती में एनआरएचएम संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की जिला रहीं स्मिता सिंह का तबादला होने से जिले में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमे नए जिला अध्यक्ष का चयन किया गया है।

 शक्ति मैरेज हाल के सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की बैठक की गई। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ स्मिता सिंह के बस्ती जनपद से बाराबंकी स्थानांतरण होने के कारण नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से डॉ गिरिजेश कुमार आर्य को जिला अध्यक्ष चुना गया। डॉ नीरज त्रिपाठी को महामंत्री एवं अन्य पदों का भी गठन किया गया। डॉ अनिल श्रीवास्तव एवं डॉ प्रदीप शुक्ला को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ गिरिजेश कुमार आर्य की अध्यक्षता में एनoआर०एचo एमo कर्मियों की समस्याओं की चर्चा की गई एवं उसका निस्तारण कैसे हो इसकी भी चर्चा हुई।

       इस मौके पर डॉ अजय कुमार, डॉ अमित पांडेय, डॉ प्रवीण, डॉ मासूमा खातून, डॉ अजय शुक्ला, डॉ संजय श्रीवास्तव, डॉ संगीता, डॉ विकास, डॉ विनोद, डॉ विवेकानंद, अमित कुमार, संतोष साहनी, कमल गौतम, आलोक वर्मा, विवेक यादव, बदरे आलम, दीप्ती सिंह, सुनीता, महेश श्रीवास्तव, डॉ पूनम दुबे, डॉ अनीता, विनोद कुमार, फिरोज अहमद, जटाशंकर त्रिपाठी, अनुज सिंह, सरिता आदि लोग मौजूद रहे।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages