दिल का दौरा पड़ने से पूर्व एमएलसी डाo वाई डी सिंह का निधन - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 15 जून 2019

दिल का दौरा पड़ने से पूर्व एमएलसी डाo वाई डी सिंह का निधन


पूर्व एमएलसी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डा वाई डी सिंह का शनिवार भोर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। डा.सिंह के निधन से पूर्वी उत्तर प्रदेश में उनके समर्थकों, शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर है। बेहद मिलनसार और धुन के पक्के डा वाई डी सिंह गरीबों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।

भाजपा से जुड़े होने के अलावा वह गोरक्षपीठ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबियों में से थे। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार भोर में उन्हें हार्ट अटैक आया। जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

बता दें कि मनोरमा नदी को साफ करने के लिए भी उन्होंने जिम्मा लिया था ,जंहा वें अपने पैंसे से नदी को स्वच्छ बनाने में जुटे हुए थे।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages