एक बार बढ़त बना तो जीत की तरफ बढ़ते गए हरीश द्विवेदी,देखें कौन कंहा जीता कंहा हारा - तहक़ीकात समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 24 मई 2019

एक बार बढ़त बना तो जीत की तरफ बढ़ते गए हरीश द्विवेदी,देखें कौन कंहा जीता कंहा हारा

विश्वपति वर्मा-

देश मे हुए आम चुनाव में कई लोकसभा सीटों पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला वंही बस्ती लोकसभा सीट पर भी गठबंधन प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी और भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी में दिलचस्प मुकाबला चला लेकिन यंहा राम प्रसाद चौधरी को बढ़त न मिलने की वजह से उनके सदन में जाने का पत्ता साफ हो गया।

मतगणना के दौरान शुरुआती रुझान में ही हरीश द्विवेदी को बढ़त मिलना शुरू हो गया था लेकिन राजकिशोर के गढ़ हर्रैया में जंहा राम प्रसाद को 65715 वोट मिले वंही भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी 108319 वोट पाकर राम प्रसाद चौधरी को 42604 वोटों से पीछे छोड़ चुके थे वंही हर्रैया के शिरोमणि माने जाने वाले राजकिशोर सिंह को कांग्रेस की  झंडे पर मात्र 24767 मत ही मिले।यंहा से अजय सिंह भाजपा से विधायक हैं।

रुधौली विधानसभा में जंहा गठबंधन प्रत्याशी की जीत को पक्की मानी जा रही थी वँहा पर विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मेहनत ने भी रंग लाया और यंहा से भाजपा को 100961 वोट के साथ गठबंधन को 95622 वोट मिला जंहा 5339 से पिछड़कर रामप्रसाद ने रुधौली विधानसभा को भी गंवा दिया ।राजकिशोर सिंह को यंहा से 17564 वोट मिले।

रामप्रसाद चौधरी की जमीन मानी जाने वाले कप्तानगंज विधानसभा के वोटरों ने गठबंधन का भरपूर सहयोग किया जिसमे 93866 वोट पाकर रामप्रसाद चौधरी जंहा अपने वोटों को बढ़ाने में कामयाब हुए वंही 82918 वोट पाकर हरीश द्विवेदी ने रामप्रसाद को 10948 मत के मामूली बढ़त पर रोक दिया ।यंहा भी कांग्रेस 14525 वोट पाने में कामयाब रही।

सदर विधानसभा की बात करें तो यंहा पर परम्परागत भाजपा का शहरी वोट रहा है लेकिन गठबंधन प्रत्याशी ने यंहा पर भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देते हुए 90715 वोट बटोर लिए वंही 92162 वोट पाकर सदर विधानसभा को भी भाजपा ने 1447 वोटों से जीत लिया ।कांग्रेस से राजकिशोर सिंह सदर में 13055 वोट पर संतुष्ट होना पड़ा।

महादेवा विधानसभा में  गठबंधन को 91723 वोट मिले तो भाजपा 84854 वोट पाकर रामप्रसाद चौधरी से 6869 वोटों से पिछड़ गई वंही राजकिशोर सिंह को यंहा पर 16542 मत मिले।

इस तरहं पांचों विधानसभा की वोटों को जोड़ने पर भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को 471162 वोट मिले तो गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी 440808 वोट पाकर 30355 मतों से चुनाव हार गए ।कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह को कुल86920 मत मिले।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages